अपराध झारखण्ड राँची राजनीति

सुभाष मुंडा के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी करे सरकार: सुदेश

• राज्य में कानून व्यवस्था ठप, असुरक्षित महसूस कर रही आम जनता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलादली चौक में बुधवार को माकपा नेता सुभाष मुंडा की निर्मम हत्या पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गहरा दुःख व्यक्त किया और ईश्वर से परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि “राजधानी राँची के व्यस्त इलाकों में से एक दलादली चौक में अपराधियों द्वारा युवा आदिवासी नेता सुभाष मुंडा की हत्या की घटना इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि राज्य में कानून व्यवस्था कितनी बदहाल हो गयी है। सरकार अपराधियों को चिन्हित करते हुए अविलंब गिरफ्तार करे और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच भी कराए।”

आदिवासियों के हित की बात करने वाली सरकार, सुरक्षा देने में भी विफल

आपराधिक घटनाएँ राजधानी राँची और पूरे राज्य में आए दिन हो रही है। आदिवासियों के हित की बात करने वाली सरकार आदिवासियों को सुरक्षा देने में भी विफल है। आदिवासियों की जमीन पर जबरन कब्जा या आदिवासियों के हक़ को मारने की बात हो राज्य के अलग अलग जगहों से ऐसी खबरें रोजाना आती है। राँची सहित पूरे राज्य में चोरी, छिनतई, लूट, हत्या, गोली चलने, अपहरण जैसी घटनाएँ बहुत बढ़ गयी है।

राज्य में कानून व्यवस्था ठप, आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही

राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है जिस वजह से आज आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा अपराध नियंत्रण पर पुलिस अधिकारियों को दिये कड़े निर्देश के बाबजूद अपराधी बेखौफ दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ अखबारों में सुर्खियाँ बटोरने के लिए बैठक करते हैं। जिस पुलिस का काम जनता की सेवा का होना चाहिए था आज वो पुलिस उगाही करने में मग्न है। राज्य की इस लाचार कानून व्यवस्था का श्रेय सिर्फ और सिर्फ राज्य सरकार को जाता है। सरकार ने सभी अधिकारियों के आचरण को बदल दिया है।

Related posts

23 अगस्त से 27 अगस्त तक खेलगाँव में आयोजित होगी जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता, 1800 खिलाड़ी और 200 टेक्निकल ऑफिशियल खिलाड़ी लेंगे भाग

Nitesh Verma

बीएसएल में “रुबरु” कार्यक्रम का आयोजन

Nitesh Verma

बोकारो : सही मायने में दूसरों की भलाई के लिए जीना ही जीवन है : चंद्र मोहन तनेजा

Nitesh Verma

Leave a Comment