कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार : मोहर्रम को लेकर कसमार पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सोशल मीडिया पर अफवाह वाली खबर से बचे : उज्जवल पांडे

कसमार (ख़बर आजतक): मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर कसमार थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना प्रभारी उज्जवल पांडे के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च कसमार थाने से निकलकर मंजुरा, जमकुदर, खौराचाटर, बगदा, पिरगुल होते हुए हरनाद गया। थाना प्रभारी उज्जवल कुमार पांडे ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम मिलजुल कर शांति के साथ मनाएं। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत थाने को दें। असामाजिक किस्म के लोग सोशल मीडिया में पुरानी अफवाह वाली खबर डालकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं। लोग ऐसे पोस्ट से बचें। अगर किसी के मोबाइल में अफवाह की खबर आए तो उसे तुरंत डिलीट कर दें। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस गांव का जुलूस निकाली जाएगी वहां के लोग आवेदन थाना को दें। जुलूस जिस रूट से गुजरती है उस रुट को भी लिख कर दें। उन्होंने कहा कि किसी को दुख न पहुंचे इसका ख्याल रखें।.

Related posts

अवैध बालू लदा हाईवा व ट्रैक्टर जब्त

admin

कब्रिस्तान के ऊपर से सड़क पार करने पर मुस्लिम महिलाएं एवं ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

admin

बराकर रेल स्टेशन में नवनिर्मित लिफ्ट का विधिवत उद्घाटन

admin

Leave a Comment