झारखण्ड राँची राजनीति

मुहर्रम जुलूस में बोकारो मे हुई दुर्घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जताया शोक

दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की माँग

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बोकारो जिलांतर्गत पेटरवार के खेतको में हुई दुर्घटना एवं चार लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अत्यंत दुखद खबर है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं परिजनों को इस बड़े दु:ख को सहने की ताकत प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी ने जुलूस के दौरान किए गए प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह घोर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने सरकार से दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की माँग की।

Related posts

जनजाति सुरक्षा मंच का उलगुलान आदिवासी डीलिस्टिंग महारैली मोराबादी में कल

admin

रातू स्थित झखराटांड़ में माँ वैष्णो मन्दिर में दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी पूरी, भव्य होता है रावण दहन

admin

बोकारो : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झामुमो की अहम् बैठक सम्पन्न

admin

Leave a Comment