झारखण्ड धनबाद

धनबाद प्रखंड के सभागार में प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक संपन्न

धनबाद(खबर आजतक):- धनबाद प्रखंड के सभागार में आज प्रखंड प्रमुख श्रीमती आरती देवी की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति की मासिक बैठक सम्पन्न हुई!इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत आबद्ध मद की कुल 13 योजनाओं पर कार्यान्वयन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई तथा सभी विभागों की समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत प्रगति संतोषप्रद पाया गया।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधान सहायक सुशील खां, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुमन कुमार, उप प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह तथा धनबाद सदर प्रखंड के प्रखंड पंचायत समिति के सभी माननीय सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

सीएमपीडीआई में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

admin

पूर्व सिल्ली विधायक अमित महतो ने किया सरेंडर, सरकारी काम में बाधा डालने व बिना अनुमति सड़क जाम करने का लगाया गया आरोप

admin

बोकारो : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर डीसी- डीडीसी ने किया रवाना

admin

Leave a Comment