झारखण्ड राँची राजनीति

राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद राँची पहुँची डॉ आशा लकड़ा, बोली ‐ हेमंत सरकार हो रहा आदिवासियों का शोषण

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. आशा लकड़ा पहली बार मंगलवार को नई दिल्ली से राँची पहुँची। इस दौरान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री के स्वागत के लिए लगभग पाँच सौ की संख्या में कार्यकर्ता बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. आशा लकड़ा को राष्ट्रीय मंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ. आशा लकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ दीनदयाल नगर स्थित अपने आवास पहुँची। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई है, जिसका निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक करुँगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बेहतर कार्य करने का प्रयास करुँगी।

इस दौरान डॉ आशा लकड़ा ने झारखंड के वर्तमान हालात पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में आदिवासियों का शोषण हो रहा है। आदिवासी महिलाएँ व युवतियां दुष्कर्म की शिकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस राज्य के गृह मंत्री भी हैं, लेकिन उनके शासन में आदिवासी समाज के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आदिवासी सीएम होने के बावजूद समाज के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। आने वाले समय में राज्य की जनता उन्हें जवाब देगी।

इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, राँची महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज, महामंत्री ललित ओझा, वरुण साहू,बलराम सिंह, अजय मुंडा, महानगरध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, संजय महतो, चंदन, अमित, जयंत सिह, मनोज, सुजीत, दीपक लोहरा, विकास रवि, रितेश तिवारी, नीरज परिहार, नीरज सिंह, राजेश प्रजापति, सुनील यादव, मुकेश मुक्ता आदि उपस्थित थे।

Related posts

राँची: राज्यपाल से मिले गीता महतो, लालदेव महतो। 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की अपहरण की ओर ध्यान आकृष्ट कराया

admin

एक्सआईएसएस में खाखा समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर वर्जिनियस खाखा द्वारा दिया गया पहला डॉ कुमार सुरेश मेमोरियल मेमोरियल लेक्चर

admin

कुमार राजा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा, बोले – विभिन्न वार्डो के नागरिकों से मिलकर काँग्रेस के प्रति आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त करना इसका यात्रा का उद्देश्य

admin

Leave a Comment