अपराध झारखण्ड राँची

राँची : अरगोड़ा और धुर्वा के रेलवे ट्रैक से तीन शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

रांची। रांची के अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों से रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बुधवार को तीन शव बरामद किए हैं। अरगोड़ा स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक के पास से एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है। दोनों की मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।वहीं दूसरी ओर धुर्वा थाना क्षेत्र के झारखंड पुलिस मुख्यालय के समीप स्थित रेलवे ट्रैक से भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। उसकी मौत भी ट्रेन से कटने की वजह से हुई है। मौके पर धुर्वा थाना पुलिस और जीआरपी पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Related posts

न्यायमूर्ति एमएस रामचन्द्र राव होंगे झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, डॉ बीआर सारंगी का लेंगे स्थान

admin

नीरजा सहाय डीएवी में दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन

admin

खनन विभाग ने चंदनकियारी में की छापेमारी, अवैध रूप से भंडारित 37,500 घनफिट बालू को किया जब्त

admin

Leave a Comment