झारखण्ड राँची राजनीति

सदन में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को मारने दौड़े भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता सदन के अंदर इरफान अंसारी को मारने दौड़े। इस दौरान उमाशंकर अकेला ने शशि भूषण मेहता को ऐसा करने से रोका। यह सब देख अपने आसन से स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो खड़े हो गए. दरअसल सदन की कार्यवाही शुरु होते ही इरफान अंसारी के बयान पर बवाल मच गया। भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि सदन में कान पकड़कर इरफान अंसारी माफी माँगें। ऐसा नहीं करने पर मैं उनकी ऐसी की तैसी कर दूँगा। इस दौरान शशिभूषण मेहता न इरफान अंसारी को कहा कि मंदिर में जाते हैं, चुनरी ओढ़कर ड्रामा करते हैं, टीका मिटाते हैं। इसके बाद जैसे ही विधायक इरफान सदन के अंदर आए, शशिभूषण मेहता बाँह चढ़ाते हुए इरफान की ओर इशारा करते हुए बोले कि आओ इधर आओ और मारने के लिए दौड़ पड़े।

Related posts

झामुमो का पलटवार, भाजपा डर गई हैं हेमन्त सोरेन से

admin

चेंबर चुनाव: टीम शैलेन्द्र ने शुरु किया पदयात्रा, चुनाव को लेकर कल टाटीसिलवे में बैठक आयोजित

admin

क्राफ्ट ऑटो बोकारो मे टाटा की नई नेक्सॉन हुई लॉन्च, इस धांसू एसयूवी में हुए ये बड़े बदलाव

admin

Leave a Comment