रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बेरमो की अनीता देवी हत्याकांड को लेकर भाजपा की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय इस संवेदनशील मामले का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है तथा जांच जारी है। कांग्रेस ने कहा कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। पार्टी ने भाजपा पर संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता न्याय, जवाबदेही और संवेदनशीलता चाहती है, न कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति।
More from this section
Uncategorized
झारखंड हाईकोर्ट की कमान संभालेंगे जस्टिस विभु बखरू
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे जस्टिस एमएस सोनक रांची: झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने का रास्ता…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
गुरु नानक देव की शिक्षाएं समानता और मानव सेवा की प्रेरणा देती हैं : उपायुक्त
प्रकाश पर्व पर गुरुनानक स्कूल में आयोजन, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी राकेश रंजन हुए शामिल रांची: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
वैभव सूर्यवंशी का विश्व क्रिकेट में धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक
यूएई के खिलाफ 28 छक्के और सात चौके जड़े, 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी रांची: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव…
Khaberaajtak@gmail.com
