झारखण्ड राँची राजनीति

गुंजन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गाँधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर दिया बधाई

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड महिला काँग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा काँग्रेस नेता राहुल गाँधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। आखिर यह साबित हो गया कि सदन में और देश के जनता के हित के लिए राहुल गाँधी जैसे निर्भीक निडर और सच्चाई की आवाज उठाने वाले नेता की देश को जरूरत है।

इस दौरान गुंजन सिंह ने कहा कि “सत्यमेव जयते” सुप्रीम कोर्ट का फैसला यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो गंदी राजनीति और सत्ता सुख के लिए लोगों पर गलत आरोप प्रत्यारोप लगाने का कार्य करते हैं। आखिरकार सच्चाई की जीत हुई और झूठ हारा है।

Related posts

बोकारो के सेक्टर 12 में बंद घर में चोरी, ज्वेलरी समेत कीमती सामान ले उड़े चोर

admin

श्री रामलला पूजा समिति के पूजा पंडाल का शुभारंभ आज , राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

admin

टाटा पावर रूफटॉप सोलर उपभोक्ता को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त हुआ

admin

Leave a Comment