झारखण्ड राँची राजनीति

सभी के साथ मिलकर झारखंड को सँवारने का काम करेंगे: डॉ देवशरण भगत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने आजसू मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहा कि राज्य में न विधि है न व्यवस्था। सरकार ने अपराधियों के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल बनाया है। आज राज्य में अपराधी सरकारी संरक्षण में फल फूल रहे हैं। सरकार अपराध करने वालों को लूट में छूट देने का काम कर रही है।
इस मौके पर पलामू और गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेताओं और सैकड़ों समाजसेवियों ने ली पार्टी की सदस्यता। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का अंगवस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया गया।

पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आप सब के साथ मिलकर हम झारखंड को सवारने का काम करेंगे। हमारी पार्टी ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई राज्य बन गया लेकिन हमारे सपनों का झारखंड अब तक नहीं बन पाया है इसके लिए हम सभी को मिल कर काम करेंगे। आजसू जनादेश का सम्मान करना जानती है। जनता के बीच में रहकर उनके सुख दुख में रहकर काम करना ही हमारा उद्देश्य है। हम राज्य के हर चूल्हा से रिश्ता बना रहे हैं।

अक्टूबर महीने में पार्टी राज्य स्तरीय अधिवेशन का आयोजन करेगी। इस अधिवेशन का उद्देश्य है कि राज्य के सभी 32 हज़ार गांव के प्रतिनिधि शामिल होकर अपनी समस्या और विचारों का आदान प्रदान करें।

पूर्व न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को संगठित हो कर आजसू पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करना है। साथ ही सरकार की विफलताओं के बारे में जनता को अवगत करवाने का काम करना है।

पूर्व सांसद शम्भू चरण गोडसोर की पुत्री डॉ रीना गोडसोर ने पार्टी की सदयस्ता लेते हुए कहा कि आजसू पार्टी के सकारात्मक सोच से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हो रही हूं। स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के नाते महिलाओं का इलाज करते आ रही हूं, राजनीति में आने के बाद व्यवस्था में व्यप्त बीमारी के इलाज करने का प्रयास करूंगी।

वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सह बुद्धिजीवी मंच के संस्थापक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जहां जवानी का जोश होता है जमाना वही आता है। आप इतिहास के पन्ने पलट कर देखेंगे तो यह पता चलेगा कि किसी भी क्रांति के पीछे युवाओं ने अहम भूमिका अदा की है। सिर्फ आजसू ही वो पार्टी है जो झारखंड का दिल से विकास करना चाहती है। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के पास वो विज़न है जिससे इस राज्य का सही विकास हो सकता है।

आजसू नेता बबन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा युवाओं और छात्रों की आवाज़ रही है। झारखंड को सवारने की छटपटाहट युवाओं में साफ दिख रही है। मौजूदा सरकार बिल के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। वोट की चोट देंगे हम। राज्य के विकास के लिए हम कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार है।

इन्होंने पार्टी की सदस्यता ली अधिरंजन तिवारी के नेतृत्व में आरजेडी के बीस सूत्री सदस्य रामाधार ठाकुर, पूर्व युवा कांग्रेस सचिव अनुराग तिवारी, बीएसपी के पूर्व कार्यकारणी सदस्य, जेएमएम नेता मो. सैफ व मो. सकलैन, मोहर्रम इंतेजामिया कमिटी सदर विक्की कुरेशी, रोशन सिंह, मनीष सिंह, प्रकाश साव, उपेंद्र पासवान, अभिमन्यु सिंह, अमित पांडेय, रोशन सिंह, सतीश सिंह, मंटू सिंह, राहुल सिंह,चंद्र शेखर कुमार आदि ने पार्टी की सदयस्ता ली।

Related posts

कनेक्टिंग होप्स की राधा सिंह ने सुलझाए 2 बड़े केस

Nitesh Verma

आमजन की जरुरतों-आकांशाओं की पूर्ति के लिए मजबूती से बढ़ती रहेगी काँग्रेस : बंधु

Nitesh Verma

राजेश कच्छप ने मूसलाधार बारिश से गिरे दर्जनों कच्चे मकान प्रभावित क्षेत्र की किया दौरा

Nitesh Verma

Leave a Comment