अपराध कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

पेटरवार के व्यापारी सुशील अग्रवाल पर लूटपाट की नियत से 10 अपराधिओं नें किया हमला

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमियां (ख़बर आजतक): बोकारो जिला के पेटरवार निवासी राशन के थोक विक्रेता करीब 45 वर्षीय सुशील अग्रवाल चार पहिया वाहन से गोमियां ललपनियां मुख्य मार्ग स्थित जमकडीह तगादा के लिए शुक्रवार को गए थे. उसी क्रम में रास्ते में करीब दस व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी से निकालकर हथियार से उनके सर पर वार किया. जिससे उनका सर लहूलुहान हो गया और वे खून से लथपथ हो गए. लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. आनन-फानन में उनके चालक ने गोमियां की स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. जहां उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया.
वही इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये.

Related posts

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष से मिले गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो

admin

बोकारो में तनिष्क से डायमंड रिंग चोरी मामला का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

admin

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस एवं विश्व वृक्षारोपण दिवस पर डीपीएस बोकारो में चला पौधारोपण अभियान

admin

Leave a Comment