झारखण्ड राँची राजनीति

15 अगस्त को आजादी का उत्सव मनाएं, हर घर लगाएँ तिरंगा: बाबूलाल मरांडी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस अवसर बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत ने आजादी का अमृत वर्ष पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत भारत,आत्म निर्भर भारत की नीव पड़ी है। जिसे अगले 25 वर्षों के अमृत काल में भव्य भारत,आत्म निर्भर भारत,श्रेष्ठ भारत ,एक भारत के संकल्प को पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि यह काल संकल्प को सिद्धि में बदलने का काल है। उन्होंने सभी राज्यवासियों से देश के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन बान और शान है। इस तिरंगे की रक्षा के लिए लाखों बलिदान हुए है। उन्होंने सभी से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया।

Related posts

सोशल मीडिया पर आजसू नेताओं की छवि खराब करने की साजिश, विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

admin

राज्यपाल से मिल प्रो तपन शांडिल्य, शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से कराया अवगत

admin

अवैध खनन–परिवाहन पर सतत अभियान चलाकर करें कार्रवाई : उपायुक्त

admin

Leave a Comment