झारखण्ड राँची

स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिजली बिल आने की शिकायत को लेकर जेबीवीएनएल एमडी अविनाश कुमार ने दिए जाँच के आदेश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजधानी राँची में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम जारी है। जेबीवीएनएल द्वारा शहरी क्षेत्र के 3.5 लाख उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगावाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद इसमें अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें आ रही हैं। इसे लेकर जेबीवीएनएल प्रबंधन हरकत में आ गया है। ऊर्जा सचिव, सीएमडी ऊर्जा विकास निगम और एमडी जेबीवीएनएल अविनाश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जाँच का निर्देश दिया है।

इस दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी अविनाश कुमार ने कहा कि जेबीवीएनएल अब तक लगाए गए स्मार्ट मीटर की थर्ड पार्टी जाँच कराएगा। थर्ड पार्टी जाँच के लिए जेबीवीएनएल दो से तीन दिन के अंदर निविदा आमंत्रित करेगी। थर्ड पार्टी जाँच में न केवल स्मार्ट मीटर की जाँच होगी बल्कि यह भी देखा जा जाएगा कि क्या स्मार्ट मीटर लगने के पहले और अब आ रही एनर्जी यूनिट में कितना फर्क है।

Related posts

संजय सेठ ने नई दिल्ली स्थित आवास पर कराया रुद्राभिषेक

admin

एक्सआईएसएस में नए बैच के छात्रों के इंडक्शन प्रोग्राम के तीसरे दिन आयोजित हुए कई कार्यक्रम

admin

बोकारो के इन चार प्रसिद्ध प्रतिष्ठानों पर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई…

admin

Leave a Comment