झारखण्ड राँची

प्लेसमेंट सेल, राँची विश्वविद्यालय ने बुधिया ग्रुप में 7 छात्रों के प्लेसमेंट चयन की सहर्ष घोषणा की

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बुधिया ग्रुप के पास कई व्यक्तिगत और वाणिज्यिक ऑटोमोबाइल डीलरशिप चालू हैं। सबसे प्रमुख टाटा (पीवी और सीवी) और हुंडई (पीवी) हैं।

इस दौरान प्लेसमेंट ड्राइव 12 अगस्त को आईएमएस परिसर में आयोजित किया गया था। प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 20 छात्रों ने भाग लिया। आईएमएस के 5, फिजिक्स और इकोनॉमिक्स विभाग के एक-एक छात्र का प्लेसमेंट हुआ।

इस दौरान 4 स्थान प्राप्त छात्रों असफाक आलम (भौतिकी), वीरेंद्र कुमार महतो (अर्थशास्त्र), मोहम्मद सिंदबाद अंसारी, खुशी कुमारी, (आईएमएस) को वाणिज्यिक वाहन खंड के लिए चुना गया है।

वहीं आईएमएस के 3 छात्रों अंबुज कुमार, शाहनवाज खान और मोहम्मद कैफी रसूल को यात्री वाहन खंड के लिए चुना गया है।

राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, रजिस्ट्रार डॉ. एमसी मेहता, उप निदेशक – सीवीएस डॉ. स्मृति सिंह ने सभी छात्रों को बधाई दी। प्लेसमेंट समन्वयक जीतेन्द्र शर्मा ने सारी प्रक्रिया का प्रबंधन किया।

Related posts

निरसा पुलिस की बड़ी सफलता बस चोरी के अभियुक्त मंटू यादव को किया गिरफ्तार

admin

वीरेंद्र पासवान, कमल चौबे, बृजमोहन सिंह व धर्मेंद्र तिवारी जदयू में शामिल

admin

श्री जगन्नाथ जी की रथ वापसी में महिला समिति द्वारा प्रसाद एवं फूल का वितरण किया गया

admin

Leave a Comment