झारखण्ड राँची राजनीति

चंद्रयान की सफलता पर सांसद सेठ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है भारत: संजय सेठ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): चंद्रयान महाअभियान की सफलता पर सांसद संजय सेठ ने इसरो परिवार को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी है। इसे विश्व पटल पर भारत की बड़ी सफलता बताया है। सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन, हमारे देश के वैज्ञानिकों की तपस्या और 140 करोड़ देशवासियों की शुभकामनाओं का परिणाम है कि हमने इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। आज का दिन दुनिया के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित हो गया। संजय सेठ ने कहा कि इस सफलता के लिए महाअभियान से जुड़ी टीम के हर सदस्य बधाई के पात्र हैं। हर देशवासी बधाई के पात्र हैं। यह भी एक इतिहास ही बन गया की यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने बैठकर इसका लाइव प्रसारण देखा। यह देखकर सुखद लगता है कि अब देश के हर अभियान में देशवासी प्रत्यक्ष रुप से शामिल हो रहे हैं। खुशियाँ प्रकट कर रहे हैं।

सांसद संजय सेठ ने इस सफलता पर सभी वैज्ञानिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है और कहा है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत दुनिया की महाशक्ति बनकर उभर रहा है।

Related posts

बिनोद बाबू के सोच और दर्शन से ही झारखंड बढ़ेगा, झारखंडियों को उनका हक मिलेगा: सुदेश महतो

admin

फिल्म कला एवं लीगल उप समिति की बैठक संपन्न, झारखण्ड फिल्म फेस्टिवल के ऋषि प्रकाश मिश्र ने चैंबर के सदस्यों को फिल्म फेस्टिवल में किया आमंत्रित

admin

एआरएफ व आइआरएडी तैयार करने का दिया प्रशिक्षण

admin

Leave a Comment