झारखण्ड राँची राजनीति

चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग को लेकर आदिवासी समाज ने सरना माँ से किया प्रार्थना

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): चंद्रमा 3 के सफल लॉन्चिंग को लेकर पूरे देश बुधवार को प्रार्थना कर रहा है। इसी कड़ी में राजधानी राँची के तेतर टोली सरना स्थल में आदिवासी समाज के द्वारा चंद्रमा 3 के सफल लॉन्चिंग को लेकर सरना मां से प्रार्थना किया। इस प्रार्थना सभा में आदिवासी समाज के साथ-साथ स्कूल के बच्चे भी अपने हाथों में चंद्रयान-3 के पोस्टर लेकर प्रार्थना करते हुए नजर आए। इस प्रार्थना सभा नेतृत्व करते हुए अंतु तिर्की ने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि आज के लॉन्चिंग का समय 6:04 निर्धारित की गई है। सरना माँ से प्रार्थना है कि चंद्रयान-3 का सफल लॉन्चिंग हो। आज का बहुत ही गरमाणित क्षण होगा जब चंद्रमा में भी भारत का झंडा लहरा सके।

वहीं आदिवासी महिला ने भी कहा कि आज का दिन झारखंड और राँची के लिए भी काफी गर्व करने वाली बात है क्योंकि चंद्रयान-3 का लैंडर रांची के एचईसी में ही बनाया गया ।

इस विशेष प्रार्थना में मुख्य रुप से अंतु तिर्की के अलावा संतु तिर्की, वीणा कच्छप,जीवन भूटकुमार,फैयाज साह, अमित तिर्की, हरीश मुंडा, जयपाल मुंडा, रामरती कच्छप, सुनीता तिर्की, विमला भूटकुमार, प्रमिला मुंडा कृष्ण मुंडा, लाली तिर्की, उषा भूटकुमार, जीतन मुंडा, अंजू केरकेट्टा, सुमित तिर्की, रजनी खलखो, मुन्नी मुंडा, सबिता उराँव, बीनू तिर्की शामिल थे।

Related posts

सार्थक परिणामों के साथ संपन्न हुआ आरयू इ-कंटेंट डेवलपमेंट कार्यशाला

admin

वन नेशन, वन इलेक्शन’ को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

admin

चिन्मय के  श्रीवत्स चटर्जी एवं सौम्य साकेत ने जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक

admin

Leave a Comment