झारखण्ड राँची राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की अपार सफलता से उड़ी राज्य सरकार की नींद

राज्य सरकार बाबूलाल मरांडी पर 4 क्या 400 फर्जी मुकदमे भी कर दे, फिर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम लगातार चलती रहेगी: प्रतुल शाहदेव*

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नींद बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा को मिल रहे आपार समर्थन से उड़ गई है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उमस भरी गर्मी हो या तेज बारिश, सारे परिस्थितियों में हजारों- हजार की संख्या में लोग बाबूलाल मरांडी को सुनने आ रहे हैं। साफ है कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गई है।

प्रतुल शाहदेव कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे,वह तीर बिल्कुल निशाने पर लगा है। तभी सरकार की ओर से आज तक किसी ने इसका खंडन नहीं किया। लेकिन बाबूलाल मरांडी पर फर्जी मुकदमों की झड़ी लगा दी गई है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार यह कंफ्यूजन में है कि बाबूलाल मरांडी और भाजपा के नेता ऐसे फर्जी मुकदमा से विचलित हो जाएंगे।

प्रतुल शाहदेव ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि वो बाबूलाल जी पर 4 क्या 400 मुकदमे भी कर दे तो भी उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम नहीं रुकने वाली है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री को तीन प्रकार का भय सता रहा है। एक भ्रष्टाचार में फंसने के कारण लाल कोठी का रास्ता दिख रहा। दूसरा उनका जनाधार पूरे तरीके से समाप्त हो गया है। तीसरा संकल्प यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से उन्हें पता है कि उनकी सरकार के दिन अब गिने चुने ही बाकी हैं।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ऐसे भी इस सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में ढाई सौ भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे किए है जिसमें राजद्रोह जैसे आरोप भी शामिल है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा की संकल्प यात्रा बढ़ता रहेगीऔर भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबूलाल मरांडी जी का मुहिम भी लगातार चलती रहेगी। सरकार में जितना दम है वह फर्जी मुकदमे कर ले। लेकिन यह संकल्प यात्रा अब अंजाम तक जाकर ही रुकेगी।

इस प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

Related posts

नारी अपराध के विरोध मे जल सत्याग्रह पर उतरे यूथ ऑफ राँची के युवा

Nitesh Verma

बोकारो : सही मायने में दूसरों की भलाई के लिए जीना ही जीवन है : चंद्र मोहन तनेजा

Nitesh Verma

बोकारो में आधी रात को अवैध कोयला तस्करों पर कार्रवाई…

Nitesh Verma

Leave a Comment