झारखण्ड राँची राजनीति

संजय सेठ के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित देशभर से मिली शुभकामनाएं

सांसद ने सब के प्रति जताया आभार

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ के जन्मदिन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, निशीथ प्रमाणिक, नारायण राणे, विजय चौधरी, राव साहेब दानवे, पशुपतिनाथ पारस, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर व श्रीमती आशा लकड़ा, झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी। इसके अलावा देशभर से कई सांसदों, विधायकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को टेलीफोन, मैसेज व अन्य माध्यमों से अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व रांची के नागरिकों ने भी सांसद के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। सांसद संजय सेठ ने अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले लोगों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यही वह दिन है, जब लोगों की शुभकामनाएं उन्हें मिलती है। उससे उनमें ऊर्जा और उत्साह बना रहता है। इन बधाई और शुभकामनाओं ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। वह दुगुने उत्साह के साथ क्षेत्र की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

Related posts

छत्तरपुर के सड़मा गांव मे छठ व्रतियों के लिए नारियल, अगरबत्ती व फल का किया वितरण

admin

बिना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के उद्योग और देश का विकास संभव नहीं: वी.मुरलीधरन

admin

‘नंद घर’ पहल ने पार किए 8,000 केंद्र, 15 राज्यों में ला रही बदलाव

admin

Leave a Comment