खेल झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में राष्ट्रीय खेल दिवस के
उपलक्ष्य में विभिन्न खेलों का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राष्ट्रीय खेल दिवस-2023 की प्रस्तावना के रूप में सीएमपीडीआई ‘‘समावेशी और तंदुरूस्त समाज के लिए एक समर्थक के रुप में खेल’’ थीम के साथ कर्मियों के लिए विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

इसके आलोक में सीएमपीडीआई (मुख्यालय) में 26-28 अगस्त तक संस्थान के खेल मैदान में मुख्यालय-राँची एवं क्षेत्रीय संस्थान-3 के कर्मियों के लिए अंतर – विभागीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं।

इसके अलावा क्षेत्रीय संस्थान-7, भुवनेश्वर ने 23-25 अगस्त, 2023 तक कर्मियों के लिए टेबल टेनिस प्रतियोगिता, शतरंज, कैरम एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है।

ज्ञातव्य हो कि भारत में खेल की गहरी परंपरा की याद में हर साल 29 अगस्त को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

Related posts

राँची : ₹ 2000 के नोट बंद करने का निर्णय स्वागत योग्य: चैंबर

admin

प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा और मनीष दुबे को किया गया स्वागत

admin

बोकारो पुलिस ने मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment