अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

गोमिया (ख़बर आजतक): बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जागेश्वर थाना की पुलिस ने जाँच के दौरान एक युवक को कट्टा के साथ धर दबोचा है। इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जगेश्वर बिहार रेलवे स्टेशन के निकट गांजा अवैध रूप से बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा गया जिसके पास देशी कट्टा बरामद किया गया। युवक सिकंदर रविदास रामगढ़ जिला के बड़गांव का निवासी है। कांड संख्या 18/23 के तहत 27 अगस्त को धारा 25/1(B)A26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Related posts

बीएसएल ने नवंबर में रचा इतिहास, उत्पादन–गुणवत्ता और दक्षता में बनाए नए रिकॉर्ड

admin

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखंड में निवेश के लिए 30 से अधिक कंपनियों ने इच्छा जताई: सुशान्त गौरव

admin

नाबालिक ने दिया बच्चे को जन्म, जरीडीह थाना ने पोक्सो एक्ट में नहीं दर्ज किया मामला।

admin

Leave a Comment