झारखण्ड राँची राजनीति

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बाँधा रक्षासूत्र

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गुरुवार को बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बाँधा तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Related posts

शाह से मिले चिराग, विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

admin

शीतलहर के कारण झारखंड में स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदला

admin

20 नवंबर को हाईकोर्ट एवं सिविल कोर्ट में हो अवकाश: भाजपा

admin

Leave a Comment