झारखण्ड दुर्घटना राँची

कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को बनाया निशाना

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड के चाईबासा में एक बार नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने ID ब्लास्ट कर एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया। इस हमले दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। यह ब्लास्ट दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सीआरपीएफ जवानों के लिए राशन और पानी ले जाया जा रहा था। जिस पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और ID ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को उड़ा दिया। इस हमले में बबलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) नाम के दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया है।

Related posts

डीएवी नेशनल गेम्स: दूसरे दिन भी खिलाड़ियों का दमखम, एथलेटिक्स व हॉकी में कड़ा मुकाबला

admin

आईआईसीएम-राँची में ‘‘सतर्कता अधिकारियों
के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ का समापन

admin

उपायुक्त ने आईटीआई धनबाद एवं राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में डिस्पैच सेंटर के लिए चिन्हित कमरों का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment