झारखण्ड राँची राजनीति

जद(यू) को गाँव स्तर तक पहुँचाना है: खीरू

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को युवा जदयू की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने अध्यक्षता में की। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरु महतो उपस्थित थे।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार एवं नई कमेटी का गठन। इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक दृष्टिकोण से अभी समय बहुत महत्वपूर्ण है अत: हम सभी साथियों को इसे गंभीरता से समझना होगा। कुछ महीनों बाद हीं लोक सभा का चुनाव है इसे देखते हुए हमें अपनी रणनीति बनानी होगी। जदयू झारखंड नें एक नारा भी दिया है– अब न बचेगा कोई भी छोर, जदयू चला गाँव की ओर। इस नारे पर अमल करना होगा।

वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ की पहल से प्रसिद्ध उद्धमी आस्था किरण को बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो की उपस्थिति में राँची जिला का महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि पार्टी को गाँव पंचायत स्तर तक पँहुचाना है।

इस बैठक में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेणु गोपीनाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब ज़मिल, मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रवन कुमार, जदयू प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार, संजय कुमार, फ़ैज़ अहमद, युवा प्रदेश महासचिव सुजीत वर्मा, रूपेश पासवान, सुखदेव बिरुलि, यशवंत सिंह, बृज मोहन सिंह, भूषण उराँव आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष शीतल सिन्हा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने किया।

Related posts

Graduation Ceremony at DPS Bokaro

admin

दून पब्लिक स्कूल में मना रेनी डे

admin

एसडीओ – सिटी डीएसपी ने होटल वेस्टर्न का लिया जायजा, एफआइआर दर्ज

admin

Leave a Comment