अपराध झारखण्ड हज़ारीबाग

हज़ारीबाग : बड़कागांव में पंचायत समिति सदस्य की बेरहमी से हत्या

डिजिटल डेस्क

हज़ारीबाग (ख़बर आजतक): बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा का पंचायत समिति सदस्य जोराकाठ निवासी मोहन महतो (33) की हत्या कर दी गई। मोहन का शव जोराकाठ जंगल में मिली, घरवालों का कहना है कि बीते कल यानी 13 सितंबर की शाम 6 बजे वह मुर्गी फार्म गया था। वहां उसे मवेशी को बांधना था।जब वह मुर्गी फार्म पहुंचा तभी कुछ लोग वहां आ धमके। मोहन को उठाकर अपने साथ ले गये। मोहन कल रात घर भी नहीं लौटा। घरवालों ने उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा, पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह में मोहन का शव जोराकाट जंगल में मिली। यह जंगल हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में है। मोहन के शव को देख कयास लगाया जा रहा है कि उसे करंट लगाकर मौत के घाट उतारा गया है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Related posts

चैरिटेबल चार्मस ने महिला सशक्तिकरण हेतु स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का किया शुभारंभ

admin

वाइल्ड वादी वाटर पार्क एडवेंचर से रोमांचित हुए श्री अग्रसेन स्कूल के बच्चे

admin

सत्ता में रहकर सट्टा कारोबार चलाना छत्तीसगढ़ काँग्रेस की हकीकत: प्रदीप वर्मा

admin

Leave a Comment