झारखण्ड राँची राजनीति

महिला सशक्तिकरण की दिशा प्रधानमंत्री ने लिया ऐतिहासिक निर्णय: आशा लकड़ा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद मंगलवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। इस बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होने कहा कि काँग्रेस ने लंबे काल तक शासन किया, लेकिन महिलाओं को उनके अधिकार से हमेशा वंचित रखा। इस बिल के कानून बनने के बाद हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा। लोकसभा और देश की अन्य विधानसभाओं में हर तीसरी सांसद महिला होगी। प्रधानमंत्री के इस निर्णय से स्पष्ट हो चुका है कि महिलाओं में नेतृत्व क्षमता की कमी नहीं है, उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Related posts

सीएमपीडीआई को रेयर अर्थ एलीमेंट्स गवेषण ब्लॉक का लाइसेंस

admin

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 पर भाजपा-झामुमो आमने-सामने, तेज़ हुआ सियासी घमासान

admin

आईटी उप समिति की बैठक संपन्न, बढ़ती साइबर क्राइम की घटनाओं पर जताई गई चिन्ता

admin

Leave a Comment