झारखण्ड

राजस्व कर्मचारी को 15 हजार रुपये घुस लेते ACB ने किया गिरफ्तार

चतरा (ख़बर आजतक): चतरा जिले के हंटरगंज मे एसीबी हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया. दाखिल-खारिज करने के एवज में राजस्व कर्मचारी 25 हजार रुपये घूस मांग रहा था. पीड़ित लोकेश ने रिश्वत देने की जगह एसीबी से इसकी शिकायत की. शिकायत दर्ज कराने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने अपने स्तर से मामले की जांच की. जांच में ये मामला सही पाया गया. इसके बाद जाल बिछाकर राजस्व कर्मचारी विपिन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी डीएसपी विमलेश त्रिपाठी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. गिरफ्तार कर्मचारी को एसीबी की टीम अपने साथ हजारीबाग ले गयी.

Related posts

धनबाद : विधार्थी परिषद ने किया कतरास कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य का स्वागत

admin

त्योहारी सीजन तक पार्किंग शुल्क न लेने की मांग, चैंबर ने सौंपा ज्ञापन

admin

1 जुलाई को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष पूरे करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

admin

Leave a Comment