
रांची: अटल स्मृति वेंडर मार्केट के वेंडरों के साथ शनिवार को हुई बैठक में महापौर रोशनी खलखो ने आश्वस्त किया कि किसी भी दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंडरों के हितों की रक्षा करते हुए ऐसा समाधान निकाला जाएगा, जिससे उनके रोजगार और परिवार के भरण-पोषण पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े।

बैठक में वेंडरों ने पुनः री-लॉटरी कराने को लेकर अपनी नाराजगी और समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। इस पर महापौर ने कहा कि वेंडर मार्केट का निर्माण फुटपाथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से किया गया था और इसे बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने रांची के सभी वेंडर मार्केटों को सुव्यवस्थित करने तथा आवश्यकता के अनुसार नए वेंडर मार्केट विकसित करने की भी बात कही। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण साहू, वार्ड पार्षद सुनील यादव, वेंडर मार्केट संघ के अध्यक्ष कृष्णा साहू सहित बड़ी संख्या में वेंडर उपस्थित थे।
Leave a Reply