
रांची: वन महोत्सव के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में चडरी तालाब परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत वन महोत्सव के महत्व और पर्यावरणीय सततता पर परिचर्चा से हुई। इसके बाद 55 एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Leave a Reply