झारखण्ड राँची

राँची में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा आयोजित इंटेलेक्चुअल समिट

रिपोर्ट : सुमन सिंह

जमशेदपुर/राँची (ख़बर आजतक): राँची में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम द्वारा आयोजित इंटेलेक्चुअल समिट में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी,गृहमंत्रालय, राजभाषा विभाग के सदस्य व मुंबई हाइकोर्ट के प्रसिद्ध एडवोकेट विनयकुमार दुबे, इस कार्यक्रम में फोरम की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि यह गौरव के क्षण मेरे लिए भावुक पल है। कार्यक्रम में माननीय अध्यक्षा झारखंड लोक सेवा आयोग डॉ. नीलिमा केरकेट्टा,झारखंड विधान सभा श्रद्धेय श्री रवींद्र नाथ महतो जी,श्री पर्सेश अध्याक्ष डिप्टी सीएम बाबूलाल मरांडी, डिप्टी सीएम सुदेश महतो, पूर्व झारखंड विधान सभा अध्यक्ष सी पी सिंह, पद्मश्री मधु मनसुख हसमुख मंसूरी, अपर महाधिवक्ता झारखंड अशोक कुमार ,संयोजक प्रेम कुमार , पूर्व विधायक व राज्यमंत्री जानकी यादव, व समाजसेवी रामकिंकर पांडेय,प्रियंका सिंह, निधि सिंह चास की बेटी, वर्तिका कुमारी, ब्रह्मचारी प्रिया, अरुण सिन्हा, पम्मी कुमारी, सम्मिलित हुए। तीन दिनो से चल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के समाजसेवी, चेयरमैन केआरसी पब्लिक स्कूल बड़े भईया अधिवक्ता झारखंड विधान सभा श्रद्धेय श्री रवींद्र नाथ महतो जी के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। फोरम के संयोजक प्रेम कुमार ने बताया कि इस समिट की थीम वैश्विक स्तर पर झारखंड को अलग पहचान दिलाना, भारत में नंबर वन राज्य बनाना, कौशल निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाना और क्रिएटिंग फ्यूचर है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा झारखंड प्रदेश खनिजो की संपदा है यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मनमोहक है और इसके विकास के लिए सरकार ने समय समय उचित प्रयास और नई योजनाएँ ला रही है i कार्यक्रम में सरला बिरला कॉलेज के बच्चों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और उनके संबोधन में दीपक तिवारी ने कहा आप देश का भविष्य है और आप सब पर अपनी माटी और देश के विकास की ज़िम्मेदारी है, जिस तरह हमने चांद्रायन -३ की सफ़लता प्राप्त की वैसे आप सब को अपने देश का नाम ज्ञान विज्ञान में बड़ाना है और साथ ही देश की राजभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार में भी निरंतर प्रयत्नशील रहना है i

Related posts

श्री श्याम मंडल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ, बोले स्वामी परिपूर्णानन्द ‐ ” शिव ही जीवन का वास्तविक स्वरुप”

Nitesh Verma

बगोदर : D.P.M पब्लिक स्कूल मे 100 विद्यार्थियों का होगा निशुल्क नामांकन, ये है प्रक्रिया

Nitesh Verma

चिल्ड्रन पाराडाइज पब्लिक स्कूल में 19 वां वार्षिक समारोह का किया गया आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment