Uncategorized

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक पर की कार्रवाई

धनबाद ( खबर आजतक):- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम नीरज यादव एवं शिक्षा विभाग के लिपिक बद्रे आलम पर कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।कल दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को हुए जिला समन्वय समिति की बैठक में विभागीय कार्यों के प्रगति की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम नीरज यादव को आखिरी बैठक के निर्देश के आलोक में अपेक्षित प्रगति नहीं करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। वही जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक बद्रे आलम के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के वाद मामले जैसे महत्वपूर्ण मामलों को ससमय उपस्थापित नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

Related posts

श्री श्री रविशंकर को अमेरिका में मिला ‘द एमिसरी ऑफ पीस’ सम्मान, वैश्विक शांति के लिए एकजुटता की अपील

admin

परशुराम जयंती पर मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा

admin

पेटरवार में आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम आयोजन के अंतर्गत आम उत्सव मेला का किया गया आयोजन

admin

Leave a Comment