झारखण्ड धार्मिक राँची

दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर आप ने किया यातायात अधीक्षक और यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मानित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): दशहरा के अगले दिन आम आदमी पार्टी की राँची इकाई ने राँची के विभिन्न यातायात पुलिस पोस्टों पर पहुँचकर दुर्गोत्सव के सफल आयोजन हेतू यातायात पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र और जूस तथा चॉकलेट देकर सम्मानित किया। आम आदमी पार्टी की टीम में झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, राँची महानगरध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मनोज मोदी, युवा नेता प्रभात शर्मा आम आदमी पार्टी राँची के राणा विनोद सिंह, कार्यालय प्रभारी कृष्ण किशोर सहित अन्य उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में दुर्गा पूजा जैसे सामाजिक आयोजनों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले रांची यातायात पुलिस में सेवारत पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना आम आदमी पार्टी के लिए सौभाग्य की बात है और आगामी दिनों में भी पार्टी सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेने वाले लोगों को सम्मानित करने का कार्य करती रहेगी।

वहीं महानगर के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि राँची के पुलिस अधीक्षक (यातायात) को सम्मानित करना उनकी उस कड़ी का हिस्सा है जिसमें आम आदमी पार्टी समाज में योगदान देने वाले लोगों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखती है। राँची क्षेत्र में आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी कई ऐसे कार्यक्रम संचालित करने का प्रयास करेगी जिससे समाज सेवा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

युवा नेता प्रभात शर्मा ने कहा कि 2023 का दुर्गा पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए राँची यातायात पुलिस का योगदान अभूतपूर्व रहा और इसीलिए आम आदमी पार्टी की टीम ने आज पुलिस अधीक्षक एवं उनकी टीम को सम्मानित किया है।

विदित हो कि राँची की दुर्गा पूजा न सिर्फ झारखंड बल्कि देश स्तर पर एक अलग पहचान रखती है और पूजा के दौरान राँची पहुँचने वाले लाखों श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ को प्रबंध करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है जिसे विगत कई वर्षों से प्राची यातायात पुलिस अभूतपूर्व तरीके से अंजाम देती रही है। इतने बृहद आयोजन के बावजूद पूरे शहर से एक भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिलना रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और उनकी टीम की कुशलता और अभूतपूर्व प्रबंधन की गवाही देता है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात कुमार गौरव ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार से पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए आगे आई है। उसे सामाजिक कार्यों में अपना दायित्व निभाने वाले कर्मियों का उत्साह बढ़ेगा और वह ज्यादा इच्छाशक्ति के साथ आने वाले दिनों में अपनी सेवाएं दे पाएँगे, इसके लिए वह आम आदमी पार्टी की पूरी टीम को धन्यवाद देते हैं।

ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी राँची की सक्रियता सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा का विषय है और इस पार्टी के 2024 के चुनावी समर से पहले कि हम रणनीति के रुप में देखा जा रहा है।

Related posts

Jharkhand Election 2024: एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

admin

राँची: पूर्व सांसद महेश पोद्दार एवं समाजसेवी देवकीनंदन नारसरिया को किया गया सम्मानित

admin

झारखंड राज्य के घोटाले की सरकार को उखाड़ कर झारखंड में एनडीए की सरकार बनाना है : नितिन नवीन

admin

Leave a Comment