
रांची: दिल्ली में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया मंथन जिम्नास्टिक्स कप-2026 में इंडिविजुअल मेन यूथ वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाले झारखंड के युवा जिम्नास्ट पृथ्वी देव भट्टाचार्य को सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है और अब युवाओं का रुझान जिम्नास्टिक जैसे खेलों की ओर भी बढ़ रहा है।

धनबाद के निरसा निवासी पृथ्वी वर्तमान में रांची में रहकर पढ़ाई के साथ जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच विकास कुमार गोप को देते हुए बताया कि प्रतियोगिता से पहले चोटिल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Leave a Reply