झारखण्ड बोकारो

बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक

बिरसा मुंडा की जीवनी पर चित्रांकन और सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन –

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो के नया मोड़ बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर बिरसा मुंडा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ती ने की। इस दौरान आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर अध्यक्ष श्री पूर्ती ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा ने जो सीख अपने सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने की दी थी। उस विरासत को हमें मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। बहुत खुशी की बात है कि झारखंड राज्य का गठन भी उनकी जयंती के अवसर पर हुआ था। उन्होंने कहा कि हर लोगों को मिलजुल कर ही झारखंड को आगे बढ़ाया जा सकता है। श्री पूर्ती ने आगे कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरा टीम लगा हुआ है। कार्यक्रम सुबह 9बजे से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद समापन होगी। 15 नवंबर से पूर्व चिन्हित जगहों पर बच्चों के बीच बिरसा मुंडा की जीवनी पर चित्रांकन और सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता भी रखा गया है। मौके पर  समिति के कोषध्यक्ष संजय गागराई, संजू समानता, चंदू सिंह मुंडा, दिनेश बेसरा, राजेश रवानी, झरी लाल पात्रा, दुजेश प्रसाद, राहुल शर्मा, सरजू कुमार, सुनील पिंगुवा, आकाश सामद सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related posts

सेक्टर 3डी में जागरण और भजन-कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय, रातभर झूमते रहे श्रोता

Nitesh Verma

महिला सशक्तिकरण की दिशा प्रधानमंत्री ने लिया ऐतिहासिक निर्णय: आशा लकड़ा

Nitesh Verma

बोकारो : रोटरी ने प्रारंभ किया अपना प्रथम निःशुल्क प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र

Nitesh Verma

Leave a Comment