गोमिया झारखण्ड बोकारो

डॉ लंबोदर महतो को महिला दीदियों की ओर से हस्त निर्मित पूजन सामग्री भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

पेटरवार : पेटरवार भारती महिला संघ की ओर से शनिवार को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो को उनके पेटरवार स्थित आवास में दीपावली पर्व के मौके पर महिला दीदियों की ओर से हस्त निर्मित पूजन सामग्री भेंट कर और दीपावली की शुभकामनाएं दी। बता दे कि भारती महिला संघ व जे एस एल पी एस की ओर से संचालित प्लास नामक संस्था में कार्य कर रही महिला दीदियों ने अपने हाथों से पूजन सामग्री तैयार की थी जिसे शनिवार को विधायक को समर्पित किया गया।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रेणुका देवी सहित शांति देवी, सुप्रिया देवी, सुजीत मुंडा, रंजीत कुमार महतो, गुड़िया देवी, लखन महतो, सोनाली देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

संत ज़ेवियर्स विद्यालय के प्राथमिक खंड व सोशल सर्विस विद्यालय के द्वारा क्रॉस कंट्री का आयोजन

admin

कोल्हानवासियों को मिलेगी बड़ी राहत! राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री से बड़बील-राँची फास्ट मेमू ट्रेन शुरू करने का किया आग्रह

admin

तैयारी पूरी, कल धूमधाम से मनाया जाएगा धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती

admin

Leave a Comment