कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

तैयारी पूरी, कल धूमधाम से मनाया जाएगा धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की जयंती

बोकारो (ख़बर आजतक) : कल नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह समारोह प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति बोकारो द्वारा आयोजित की जाती है। समिति के अध्यक्ष योगो पूर्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार सुबह 9:30 बजे आदिवासी रीति रिवाज से भगवान बिरसा मुंडा की पूजा अर्चना की जाएगी। उसके बाद अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम की जाएगी। अपराहन 2:30 बजे संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह का कार्यक्रम 3:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी। वही 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जो देर रात तक चलेगी। मौके पर समिति के किशोर किस्कू, रेंगो बिरूवा, राजकुमार सोरेन, झरीलाल पात्रा, रामदयाल सिंह,  रूपलाल मांझी, सुनील पिंगुवा, राम कुमार मांझी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल से संजय सेठ ने की शिष्टाचार मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

ईएसएल और नाबार्ड के प्रोजेक्ट WADI ने झारखंड में पौधों की उच्चतम जीवन रक्षा दर के लिए पुरस्कार जीता!

admin

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला 2023 का आयोजन

admin

Leave a Comment