झारखण्ड धनबाद

उपायुक्त, एसएसपी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अर्पित की धरती आबा के चरणों में पुष्पांजलि

धनबाद:- भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मोड़ में बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी थी उसे और आगे ले जाने तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने की आज हम सब प्रतिज्ञा लेते हैं। साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे।इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी समस्त जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।बैंक मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने पुलिस हाउस के पास स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस मौके पर उपायुक्त श्री वरुण रंजन, एसएसपी श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, एसडीओ श्री उदय रजक, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था श्री अरविंद कुमार बिन्हा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, कार्यपालिका दंडाधिकारी श्री प्रदीप कुमार, श्री रविंद्र नाथ ठाकुर, श्री अंशु कुमार पांडेय, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा, श्री मिश्रीलाल मरांडी, श्री मोतीलाल मरांडी, श्री नारायण महतो, श्री रति उरांव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related posts

काँग्रेस द्वारा पूर्व में लाए गए संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण विधेयक को लोकसभा में पेश करे केन्द्र सरकार: दीपिका पांडेय सिंह

admin

कसमार सीएचसी में लगा पेंशन दिव्यांग कैंप, 176 दिव्यांगों ने दिया आवेदन

admin

झारखण्ड अभिभावक संघ ने डीपीएस के प्राचार्य राम सिंह को किया सम्मानित

admin

Leave a Comment