कसमार झारखण्ड बोकारो मनोरंजन

दिल्ली का भी दिल लुट लिया बोकारो के घोड़ा लोक नृत्य

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के झारखंड पैवेलियन में गुरुवार को राज्य दिवस का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड की लोक संस्कृति में बोकारो से आये राष्ट्रीय पुरस्कृत विनोद कुमार महतो एवं टीम जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच, सिंहपुर के घोड़ा लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सूडा के सीईओ अमित कुमार, उद्योग सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव मौजूद थे। मंत्री ने पैवेलियन में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित की। सभी स्टॉलों का अवलोकन किया।

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि ट्रेड फेयर राज्य में होने वाले विकास को प्रदर्शित करने का अच्छा मंच है। झारखंड सरकार अब सभी रूप से सक्षम है। झारखंड राज्य दिवस

झारखंड के स्टॉल में पहुंचे संजय सेठ रांची प्रगति मैदान लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में गुरुवार को सांसद संजय सेठ पहुंचे। उन्होंने खादी इंडिया और झारखंड के स्टॉल को देखा। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल के उद्देश्य को पूरा करने में यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

में एम्फी थियेटर में पद्मश्री शशिधर आचार्य का छऊ नृत्य, सुदामा सिंह और टीम का नागपुरी नृत्य, राष्ट्रीय पुरस्कृत विनोद कुमार महतो का घोड़ा लोक नृत्य एवं खोरठा लोक नृत्य मचाया धमाल,कृष्ण भगत और टीम का उरांव कुदुख गीत और अशोक कच्छप के पाइका नृत्य ने शानदार प्रस्तुति दिया।

Related posts

स्वांग वासरी शाखा सचिव मुमताज आलम के नेतृत्व में सीजीआईटी 1धनबाद द्वारा पहचान किए गए तीन मजदूरों ने कनीय कार्मिक प्रबंधक के समक्ष कागजात जमा किया

admin

इंडिया और एनडीए गठबंधन ने 24 वर्षों से झारखंड को सिर्फ लूटने का कार्य किया है : जयराम

admin

विवेकानंद इंस्टीट्यूट, आसनसोल में आयोजित मेगा पुरस्कार समारोह में रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

admin

Leave a Comment