झारखण्ड धनबाद बोकारो राजनीति

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की तबियत बिगड़ी, हैदराबाद रेफर

धनबाद (ख़बर आजतक): बाघमारा विधानसभा से बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें धनबाद के निजी अशर्फी हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां अस्पताल के डॉक्टर ने जांच कर विधायक को हैदराबाद रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार विधायक ढुल्लू महतो को अचानक पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई.

जिसके बाद समर्थक उन्हें आनन-फानन में लेकर अशर्फी अस्पताल पहुंचे. इधर, विधायक की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उनके कई समर्थक और परिजन अस्पताल पहुंच गए. समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई. समर्थक और परिजन विधायक का हाल जानने के लिए आतुर दिख रहे थे.जानकारी के अनुसार, रेफर होने के बाद ढुल्लू महतो रांची के लिए निकल गए. वहां से फ्लाइट से हैदराबाद जाएंगे.इधर, तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थकों व शुभचिंतकों का फोन आने लागा. कई समर्थक तो असर्फी अस्पताल भी पहुंच गए. शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Related posts

झारखण्ड छात्र मोर्चा ने जैक आर्ट्स टॉपर जीनत परवीन को किया सम्मानित

admin

पंचायत स्वयंसेवकों के बकाए का जल्द भुगतान करे सरकार : रघुवर दास

admin

ई सी एल के मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार कक्ष में राजभाषा माह 2023 एवं हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment