गोमिया झारखण्ड बोकारो

पल्स पोलियों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में 166 पोलियों बूथ का निर्माण किया गया : डॉ कुंदन राज

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार में रविवार को पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में प्रखंड उप प्रमुख सीमा देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो और पेटरवार पंचायत में मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ फीता काटकर और 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की ड्रॉप पिलाकर किया। अतिथियों ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों बूथ पर ले जाकर निश्चित रूप से पोलियों की खुराक पिलाएं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार के चिकित्सा प्रभारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि पल्स पोलियों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र में 166 पोलियों बूथ का निर्माण किया गया है जबकि दो ट्रांजिट बूथ तेनु चौक और न्यू बस पड़ाव में बनाया गया है जहां सफर पर निकले 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जा सके। यह भी बताया कि पल्स पोलियों अभियान पेटरवार के सभी पंचायत में चलाया गया। इस अभियान में 23 हजार 23 बच्चों को पल्स पोलियों का खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के पहले दिन रविवार को बूथ पर पोलियों की दवा पिलाई जायेगी जबकि दूसरे और तीसरे दिन घर – घर जाकर पोलियों का खुराक दिया जायेगा। इस कार्य में ए एन एम, सेविका और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लगाया गया है।

Related posts

बोकारो : सेक्टर -4 मजदूर मैदान में सात दिवसीय स्वदेशी मेला का हुआ शुभारंभ

Nitesh Verma

विधायक लंबोदर महतो से आदिवासी कुड़मी संघ मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत

Nitesh Verma

पेटरवार : स्व भोला प्रसाद बख्शी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई

Nitesh Verma

Leave a Comment