झारखण्ड राँची

गूँज महोत्सव का दूसरे दिन, बोले सुदेश ‐ “कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव की आवश्यकता”

किसानों, पशु व कृषि सखियों को सम्मानित‌ किया गया

नितीश_मिश्र

राँची/सिल्ली(खबर_आजतक): गूँज महोत्सव का दूसरा दिन किसानों को समर्पित रहा। महोत्सव में विधान सभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों को गूँज परिवार के संरक्षक सह विधायक सुदेश कुमार महतो ने सम्मानित किया। इनमें प्रखंड के 75 उत्कृष्ट किसान सम्मानित किए गए। इस महोत्सव के दौरान 22 किसानों के बीच ₹18 लाख 26 हजार का केसीसी वितरण भी किया।

कृषि के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए सिल्ली प्रखंड के झाबरी गाँव को उन्नत कृषि विकास के लिए विभाग ने गोद लिया है। जबकि प्रखंड के 25 किसानों को राज्य के बाहर कृषि उन्नति की जानकारी लेने के लिए परिभ्रमण के लिए चयनित किया गया।

किसान गोष्ठी का आयोजन

किसान महोत्सव के मौके पर परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक प्रदीप सरकार ने किसानों को जैविक खेती से बेहतर उत्पादन करने के तरीके बताए। स्थानीय प्रगतिशील किसान उमेश कोइरी ने भी जैविक खेती पर अपने अनुभव से किसानो को उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी।

कृषि के क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता : सुदेश

इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में क्रांति और बदलाव की आवश्यकता है। आत्मनिर्भर किसान और आत्मनिर्भर झारखंड बनाने के लिए किसानों को तकनीकी रूप से प्रेरित करना और जोड़ना होगा। इसके साथ उनके लिए बाजार भी उपलब्ध कराना होगा। राज्य में उचित सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होने के चलते किसान चाहकर भी अपनी आमदनी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। किसान जिन्होंने अपनी खेत छोड़ दिया है उन्हें वापस खेती की ओर लाना होगा।

किसान महोत्सव में प्रखंड के 45 पशु सखियों और 55 कृषक सखियों को सम्मानित किया गया। इन पशुसाखियों ने बकरी, मुर्गी पालन में तथा कृषि सखियाों को जैविक खाद, सब्जी नर्सरी लगाने में सराहनीय योगदान दिया है। इस कार्यक्रम के दौरान जिला और पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

किसान महोत्सव के मौके पर कृषि मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

Related posts

एजेंसियों द्वारा मनमाना पार्किंग वसूलने पर राँची नगर निगम सख्त, एजेंसी के कर्मियों को पहनना होगा यूनिफॉर्म व आईकार्ड

admin

धनबाद उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की, शिक्षकों की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी

admin

छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर में संजय सेठ ने महिला मोर्चा एवं किसान मोर्चा की संयुक्त सम्मेलन में लिया भाग

admin

Leave a Comment