झारखण्ड राँची

सरला बिरला स्कूल व सरला बिरला विश्वविद्यालय ने बड़ाम पंचायत भवन और महिलौंग जतरा मैदान में किया कंबल का वितरण

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सरला बिरला पब्लिक स्कूल और सरला बिरला विश्वविद्यालय के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए बड़ाम पंचायत भवन और महिलोंग जतरा मैदान में मंगलवार को कंबल का वितरण किया गया। प्रत्येक वर्ष जनकल्याण के उद्देश्य से स्कूल और विश्वविद्यालय कंबल का वितरण जरुरतमंदों के बीच करती रही है।

इस जनसेवा के इस पुनीत आयोजन के अवसर पर महिलोंग पूर्व सरपंच राजेंद्र महतो, बड़ाम मुखिया कृष्णा लोहरा, वार्ड नं 6 की वार्ड सदस्य सुमित्रा मिंज, वार्ड नं 8 की संध्या देवी, वार्ड नं 5 की रूनी देवी, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएँ मीरा कुमारी, अंजना कुमारी, विक्रम छेत्री, ज्योति कुमारी सिंह, पूनम राजदान और राकेश बर्णवाल सम्मिलित हुए।

Related posts

सीएमपीडीआई में वेतन भुगतान में विलंब के कारण बीएमएस, आरसीएमयू व एनसीओईए यूनियन की संयुक्त मोर्चा ने किया गेट मीटिंग

admin

रोटरी क्लब चास ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ

admin

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 62 मामलों का मौक़े पर ही निष्पादन

admin

Leave a Comment