झारखण्ड बोकारो शिक्षा

डीएवी-6 के बच्चों ने आकर्षक पतंग बनाकर मोहा मन

बोकारो (ख़बर आजतक): डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 के विद्यार्थियों ने मकर संक्रांति व लोहरी पर्व के अवसर पर विद्यालय में एक से बढ़कर एक पतंग बनाए । विद्यार्थियों के इस पतंग बनाने में उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास देखा गया । आनंदित होते हुए सभी एल.के.जी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा पतंग बनाया गया । विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने उनकी रचनात्मक क्षमता की प्रशंसा की । बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारना ही श्रेष्ठाता का गुण है । बच्चों में नई बातों को सीखने व बनाने की प्रवृत्ति प्रबल होती है । इस कार्यक्रम में भावना घाले, आराधना, सोनिया, सरोज सिंह आदि शिक्षकों का सहयोग मिला।

Related posts

बोकारो : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हिमंता विश्वा सरमा ने किया रोड शो

admin

झामुमो का पलटवार, भाजपा डर गई हैं हेमन्त सोरेन से

admin

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता के हेल्पलाइन सेंटर में याद किये गए धरती आबा बिरसा मुंडा

admin

Leave a Comment