अपराध झारखण्ड राँची

राँची : अरगोड़ा में जमीन पर कब्जा के एवज में मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक): राजधानी राँची के अरगोड़ा के रहने वाले शनि कुमार उर्फ संतोष साहू से जमीन पर कब्जा करने के एवज में रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में शनि कुमार ने पुंदाग ओपी में मो साजिद उर्फ शेरू, पंचानंद साहू समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

प्राथमिकी में शनि कुमार उर्फ़ संतोष साहू ने आरोप लगाया है कि पुंदाग में करीब 51 डिसमिल जमीन है, जिसे उसने जीतवाहन मुंडा के वंशज बिरसा मुंडा से लिया है। करीब दस साल तक जमीन की देखरेख करने के बाद अब कुछ आपराधिक तत्व के लोग जबरन जमीन हड़पने की मंशा बना रहे हैं।

Related posts

युवा राजद पश्चिमी सिंहभूम में कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

admin

सीएमपीडीआई के संजय कुमार दूबे किए गए सम्मानित, मिला बेस्ट महाप्रबंधक का पुरस्कार

admin

हजारीबाग में पीएम मोदी ने किया कई बड़ी योजनाओं का ऐलान, कहा-आदिवासी समुदाय का विकास है प्राथमिकता

admin

Leave a Comment