झारखण्ड राँची राजनीति

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर अलका लांबा 30 को आएँगी झारखण्ड

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड प्रदेश महिला काँग्रेस कमिटी के तत्वावधान रविवार को अपराह्न 01 बजे काँग्रेस भवन में अपराह्न 01 बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस संवाददाता सम्मेलन को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी ने संबोधित की। इस अवसर पर प्रदेश महिला काँग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, महानगर काँग्रेस अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, पिंकी सिंह, नीतू देवी, नीलम सहाय उपस्थित थी।

इस संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि न्याय के हक के लिए राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 6700 किमी की यात्रा पर निकले हैं, जो झारखण्ड में भी प्रवेश करेगी। मोदी सरकार पूरे देशवासियों के साथ वादा खिलाफी की है अन्याय किया है। अन्याय इस बात कि मोदी सरकार ने देश के युवकों को हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात की थी, किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी, महँगाई कम करने की बात की थी, नारियों की आत्मसम्मान देने की बात करते थे लेकिन भाजपा की सभी वायदें जुमलाबाजी साबित हो रही है।

वहीं प्रतिभा रघुवंशी कहा कि राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से न्याय के पाँच स्तंभों का उल्लेख किया और अपनी यात्रा के पीछे के विचारें स्पष्ट किया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पाँच न्याय पर आधारित है। मौजूदा समय में लोग जिन असली मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह पीछे छूट जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय यात्रा के पाँच स्तंभ हैं युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में काँग्रेस पार्टी इन स्तंभों को मजबूत करने के लिए और अधिक संघर्ष करेगी।

प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अलका लांबा 30 जनवरी को झारखण्ड पहुँच रही है। वें इस दौरान तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की क्या तैयारी है, उसकी रणनीति तय करेंगी। इसी के तहत महिला काँग्रेस द्वारा 31 जनवरी को पुराना विधानसभा सभागार में संवाददाता सम्मेलन और प्रदेश महिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई है जिसमें राष्ट्रीय महिला काँग्रेस अध्यक्षा शामिल होंगी। 01 फरवरी को लोहरदगा एवं रामगढ़ में आयोजित महिला काँग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेंगी।

Related posts

पतरातू डैम में ‘ऐसी क्रूज’ का मजा ले सकेंगे पर्यटक, इतना रुपया रखा गया किराया

Nitesh Verma

जनजाति मोर्चा ने फूँका चुनावी बिगुल केंद्र एवं राज्य में बहुमत के साथ खिलेगा कमल: शिवशंकर उराँव

Nitesh Verma

आगामी 06 से 11 नवंबर तक चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद में शिविर का होगा आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment