झारखण्ड राँची राजनीति

राज्य के सीएम को संवैधानिक संस्था का सम्मान करना चाहिए: दीपक प्रकाश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखण्ड के न्यूज़ चैंनलों में चल रही खबर की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दिल्ली से गायब हो गए हैं। इस दौरान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अगर एक संवैधानिक संस्था के द्वारा निर्गत की गई समन का सम्मान न करे और चुपके से अंधेरे का लाभ उठाकर गायब हो जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। दीपक प्रकाश ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ईडी के द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जबाब दिए है तो फिर दसवें समन से क्यों भाग रहे हैं ?

दीपक प्रकाश ने झामुमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ यह पार्टी कहती है कि हमलोग संविधान का पालन करने वाले लोग है। वहीं दूसरी तरफ एक संवैधानिक संस्था ईडी को डराने और धमकाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतार रही है। दीपक प्रकाश ने हेमन्त सोरेन को सलाह देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री बिना विलंब किये इडी द्वारा जारी की गई समन का सम्मान करें और उनके समक्ष उपस्थित हो।

Related posts

डीएवी 6 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर बच्चों ने मोहा मन, माँ यशोदा देवकी संग झूमे कृष्ण–राधिका

Nitesh Verma

डीएवी-6 बोकारो की अंतर सदनीय अंग्रेजी सुलेख लेखन प्रतियोगिता में दयानंद सदन व हंसराज सदन विजेता बने

Nitesh Verma

आरयू के गृह विज्ञान विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment