झारखण्ड राँची राजनीति

मिलन समारोह में सैकड़ो युवाओं ने आजसू का दामन

आगामी समय में आजसू का बढ़ने वाला है दायित्व: सुदेश महतो

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहा कि ठगबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने के लिए न्याय चाहिए। सत्तारूढ़ दल अन्याय करने के लिए न्याय यात्रा पर निकली है। इन्होंने पूरे देश में राज्य के परिचय को बदल कर साख को खराब किया है। कोयला, पत्थर, बालू जैसे खनिज संपदा को बेचने वाली यह सरकार अब युवाओं की नौकरी भी बेच रही है। आज झारखण्ड के युवाओं को अपने सामने अंधेरा दिखाई दे रहा है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव निकेश कुमार लाल और पार्टी के केंद्रीय सदस्य अभिरंजन तिवारी के नेतृत्व में कई युवाओं और बुद्धिजीवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही एप्सेंसिस ग्रुप के निदेशक और सीईओ मनीष कुमार पांडेय ने पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा।

आजसू में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आप सभी को सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए राजनीतिक दायित्व और जवाबदेही को निभाना होगा। अलग अलग पेशे के लोग आजसू से जुड़ रहे हैं। युवाओं के राजनीति में आने से अच्छा माहौल पूरे प्रदेश में विकसित हो रहा है, यह एक बड़े विचार को खड़ा करेगा। आने वाले समय में आजसू पार्टी का दायित्व बढ़ने वाला है। हमने हर विचार को जगह देने का काम किया है। राजनीति थोपी हुई विचारों से नहीं चलती है। आम विचारों को नेतृत्व करने वाली पार्टी है आजसू।

वहीं अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी की सदयस्ता ग्रहण करने वाले निकेश कुमार लाल ने कहा कि सुदेश महतो जी के विचारों से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ हूँ। राज्य की परिस्थिति और जनता की सेवा के लिए आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। आजसू पार्टी जो भी कार्य करने का निर्देश देगी उसे हम अक्षरसा पालन करेंगे। राज्य को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए सुदेश महतो के नेतृत्व की आवश्यकता है।

इस मिलन समारोह को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्राची नारायण, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, प्रो. दीपक कुमार गुप्ता, रेखा सिन्हा और मनीष कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुण्डा, महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव रीना गोडसरा, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधीर यादव, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, पंकज श्रीवास्तव उपस्थित थे।

इस अवसर पर उद्यमी देबाशीष चटर्जी, विक्रम साबू और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव निकेश कुमार लाल की अगुवाई में राहुल जयसवाल, अभिषेक कुमार, नवीन सिंह, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, मन्टू कुमार, कुंदन सिंह, विकास अग्रवाल, आकाश देव, नितिन भास्कर, अनिश कुमार, आशुतोष कुमार, मनप्रीत कौर, सकुंतला गुप्ता, सीमा कुमार, पावन किशोर प्रसाद आदि पार्टी में शामिल हुए।

आजसू के केंद्रीय सदस्य अभिरंजन तिवारी के नेतृत्व में लक्ष्मी टुडू, तुलसी कुमारी, बहमनी सोरेन, रूपा कुमारी, ज्योति हेंब्रम, काजल कुमारी, निकिता कुमारी, संध्या कुमारी, प्रांजल कुमारी, वंदना कुमारी, अर्चना जोजो तेजस्वी, शाही मुण्डा, अंजली कुमारी, अर्पिता कुमारी, जनिता तिर्की, निर्मला कुमारी, एली तिर्की, अलेकता केरकेट्टा, मनीषा कुमारी, अनिता कुमारी, ईस्टर नीतीश चम्पी, प्रियंका डुंगडुंग, जयंती बारा, आशा बेसरा, रीता महतो, आशा महतो, अवनि कुमारी समेत अन्य युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

मकर संक्रांति के अवसर पर पतंगोत्सव का आयोजन

Nitesh Verma

BSL NEWS : बीएसएल में निदेशक प्रभारी 5-एस सिस्टम ऑफ़ हाउसकीपिंग ट्राफी प्रतियोगिता आयोजित

Nitesh Verma

युवा आजसू राँची जिला (ग्रामीण) प्रतिनिधि सम्मेलन सम्पन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment