गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

दर्दनाक : गोमिया में जंगली हाथी ने दो महिला व एक वृद्ध समेत तीन को मार डाला

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक): जिले के गोमिया प्रखंड में रविवार सुबह में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी के हमले में एक वृद्ध व दो महिला समेत कुल तीन की मौत हो गई। मृतकों में ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड़ पंचायत के कोदवाटांड़ गांव के सनू मांझी ऊर्फ बहरा मांझी (करीब 60 वर्ष) व ललपनिया पंचायत के ललपनिया गांव की मंजरी देवी (30 वर्ष) तथा गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल पंचायत के चैलियाटांड़ गांव की सुहानी हेम्ब्रम (24 वर्ष) शामिल है।
सनू मांझी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि मंजरी देवी को ललपनिया स्थित टीटीपीएस के अस्पताल के बाद गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व फिर बोकारो ले जाने पर तथा सुहानी हेम्ब्रम को गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चास स्थित सदर अस्पताल बोकारो में मृत घोषित किया गया।
सबसे पहले हाथी तुलबुल पंचायत के चैलियाटांड़ घुसा और यहां घर के पास कुआं में पानी भरने आई सुहानी हेम्ब्रम पर हमला कर दिया। इसके बाद कोदवाटांड़ घुसा और यहां पैदल गुजर रहे वृद्ध को बहुत बुरी तरह से कुचलकर वहीं पर मार डाला। फिर हाथी ललपनिया घुसा और यहां मंजरी देवी पर हमला कर दिया।

Related posts

Jharkhand Election 2024: एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

admin

नारी शक्ति के बिना किसी संगठन या समाज की कल्पना अतिशयोक्ति होगी : राजेंद्र सिंह

admin

मुस्कान हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन, अग्निशमन सुरक्षा को लेकर फैली जागरूकता

admin

Leave a Comment