गोमिया झारखण्ड दुर्घटना बोकारो

गोमिया : वैगनार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग महावीर स्थान निवासी मुन्ना चौहान करीब 40 वर्षीय शुक्रवार को साइकिल से कोयला लेकर आईईएल गेट की ओर जा रहा था.वही पीछे से फुसरो की ओर से शादी समारोह से लौट रहे बिशनुगढ़ की ओर जा रही वेगनार गाड़ी संख्या JH 02BK0613 ने साइकिल में कोयला लोड साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आईईएल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
वही इस संबंध आईईएल थाना के प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत कुमार ने कहा की 6:00 बजे सुबह शिवरात्रि के मौके वह मंदिर की निरीक्षण के लिए निकले थे. तभी आईईएल गेट के समीप एक व्यक्ति एवं साइकिल का कोयला बिखरा पड़ा हुआ था और कुछ ही दूरी पर एक वेगनर गाड़ी खड़ी थी. घायल को ऑटो से लेकर आरडीयर हॉस्पिटल पहुंचे.ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक के संबंध में बताया जाता है कि उसकी तीन बेटी और एक छोटा बेटा है वह किसी तरह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था. घटना से आहत परिजनों का रो रो कर बुरा हैं.

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन

admin

मरीजों को बेहतर इलाज एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : उपायुक्त

admin

चिराग पासवान से मुलाकात में लोजपा नेता बिरेन्द्र प्रधान ने तय की संगठन विस्तार की दिशा, बिहार चुनाव पर भी बनी रणनीति

admin

Leave a Comment