झारखण्ड

आसनसोल रेल मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024

आसनसोल (ख़बर आजतक) : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 4 मार्च,24 से आरंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024 को पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शानदार तरीके से मनाया गया ; जिसका आज (08.03.2024) संपन्न हुआ। वहीं आसनसोल रेल मंडल द्वारा इस अवसर को मनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और इसे महिला सशक्तिकरण के एक प्रतीक के रूप में मनाया गया!अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2024 के समारोह के एक भाग के रूप में मंडल रेल प्रबंधक,आसनसोल चेतना नंद सिंह, और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, श्रीमती अंजली सिंह, पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन,आसनसोल मंडल की अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों की 09 महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन के मान्यतास्वरूप नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक,आसनसोल ने इस अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन के लिए 21 महिला कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पुरुष कर्मचारियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। डूरांड रेलवे कॉलोनी,आसनसोल के विवेकानंद इंस्टीच्यूट (डूरांड हॉल) में महिला कर्मचारियों के लिए “महिलाओं की सुरक्षा” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी खतरे और सुरक्षात्मक उपायों पर एक प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई।मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नवीन सभाकक्ष में महिला स्वास्थ्य और कल्याण पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई। इस सेमिनार का उद्देश्य महिलाओं को उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व के बारे में जागरूक और शिक्षित करना था। डॉ. रजनी सिन्हा, मंडल चिकित्सा अधिकारी/आसनसोल ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उन्हें दूर करने को लेकर सुझाव दिया। इस अवसर पर आसनसोल मंडल के रेलवे स्कूल की छात्राओं द्वारा आसनसोल स्टेशन पर फ्लैश मॉब का प्रदर्शन किया गया।

Related posts

हमें अपनी संस्कृति और विरासत को बचाने की आवश्यकता: राम सिंह

admin

16 से 18 जनवरी तक मारवाड़ी भवन में तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026

admin

ऊर्जा और उमंग से सजा प्राइमरी विंग, सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मिनी स्पोर्ट्स डे – फनाथॉन 2025

admin

Leave a Comment