अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो : देशी कट्टा ओर पिस्टल के साथ चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोकारो (ख़बर आजतक) : सिटी पुलिस ने दून्दीबाद बाज़ार के माड़ी पट्टी इलाके से चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सिटी डी एस पी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को यह सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन

सिटी डी एस पी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्त में आये चारों अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ इक्कठा हुए थे, इसी दौरान विशेष टीम ने इसे धर दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल एक देशीकट्टा तथा चार ज़िंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े लोगो मे शिवा कुमार, धर्मेंद्र यादव, पंकज कुमार तथा आनंद कुमार शामिल है, सभी दून्दी- बाद बाज़ार के ही रहनेवाले है। गिरफ्त में आये सभी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Related posts

तीन-दिवसीय साहित्योत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी तार्किक व बौद्धिक क्षमता

admin

सभी विद्युतकर्मी एकजुट होकर अपनी लड़ाई मजबूती से लड़ें तभी सफलता मिलेगी: अजय राय

admin

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मिलन समारोह, कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

admin

Leave a Comment